Wednesday 25 January 2023

बीकानेर: एक शख्स ने सुई पर पगड़ी बांध कर दिया कमाल,

 बीकानेर

बीकानेर: एक शख्स ने सुई पर पगड़ी बांध कर दिया कमाल, अब तक की सबसे छोटी पगड़ी होने का किया दावा

Bikaner: राजस्थान अपने किले, हवेलियां, खानपान, पहनावे को लेकर हमेशा ही चर्चित रहा है। यहां की कला संस्कृति और लोक नृत्य भी दुनियाभर में काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है, यहां की पगड़ी जो हर मौके पर पहनी जाती है। चाहे वो रोज की दिनचर्या हो, शादी ब्याह का समय हो ,कोई रस्म रिवाज़ की अदायगी हो या फिर जन्नत तक का सफर तय करना हो पगड़ियां इनकी शान होती हैं। लम्बी-लम्बी मूंछों के साथ पगड़ी वाले भैया आपको राजस्थान (Rajasthan) में हर जगह मिल ही जायेंगे। ऐसे ही एक कलाकार के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्होंने सुई की नोक पर पगड़ी बांध कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

बीकानेर के कलाकार कृष्णचन्द्र पुरोहित (KrishanChandra Purohit) ने कपड़े सिलने वाली सुई को पगड़ी पहना कर कमाल ही कर दिया है। यह पगड़ी पांच इंच की है, जिसे बांधने में उन्हें एक मिनट और पांच सेकंड का समय लगा। बताया जा रहा है की ये दुनिया की सबसे छोटी पगड़ी है। पगड़ी का विस्तृत नापतोल करें तो हमने पाया की पगड़ी की परिधि 80 सेंटीमीटर नापा गया और कपड़े की कुल लंबाई 40 सेंटीमीटर थी।

Bikaner

No comments:

Post a Comment